100त्न रिजल्ट, टॉपर्स ने बढ़ाया मान
रांची 30 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के प्रतिष्ठित डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल ने ढ्ढष्टस्श्व 2026 (कक्षा 10) परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल सभी 72 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय और राज्य दोनों का मान बढ़ा है।
परीक्षा परिणाम में अनुष्री कुमारी ने 92त्न अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जेसन प्रिशियस एक्का 86त्न के साथ दूसरे और अल्फा उरांव 84त्न अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
विद्यालय ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। यह कदम छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है और इससे विद्यालय झारखंड में आधुनिक एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा अपनाने वाले अग्रणी संस्थानों में शामिल हो गया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुफल एक्का ने कहा कि ्रढ्ढ और रोबोटिक्स जैसे विषय छात्रों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशल से सशक्त बनाएंगे और उन्हें आने वाले समय में बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करेंगे।
इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। प्रबंधन ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और सभी ने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

