०पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मई 2026 तक
गरियाबंद,30 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 03 मई 2026 रखा गया था। राज्य शासन के मंशानुरूप तिथि मे परिवर्तन करते हुये मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन आगामी 08 मई 2026 को जिले के सभी परियोजनाओं द्वारा निर्धारित स्थलों मे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो माता पिता अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराना चाहते है ऐसे जोड़ों का पंजीयन आंगनबाड़ी केन्द्रों व संबंधित परियोजना कार्यालय से 07 मई 2026 तक करा सकते है। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गयी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रचार-प्रसार करते हुये पात्र निर्धन परिवारों की कन्याओं को अधिक से अधिक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

