नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और एक केंद्रीय शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। आयोग ने गुरुवार को पत्र जारी कर बताया कि मतगणना केंद्र पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को खत्म करने के लिए 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र के लिए अधिकृत लोगों को क्यूआर कोड युक्त पहचानपत्र दिया जाएगा। यह व्यवस्था भविष्य में होने वाले चुनावों में अभी लागू की जाएगी।
आयोग ने बताया कि उसने ईसीआईएनईटी पर क्यूआर कोड आधारित फोटो युक्त पहचापत्र मॉड्यूल शुरू किया है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं में मतगणना केंद्र पर 4 मई को पहचान सत्यापन के लिए 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पहले-दूसरे स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो पहचानपत्र को हाथ से चेक किया जाएगा। मतगणना हॉल के पास तीसरे स्तर पर क्यूआर कोड स्कैनिंग से सफल सत्यापन होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
नए क्यूआर कोड फोटो पहचानपत्र मतगणना केंद्रों और हॉल में प्रवेश करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना कर्मचारी, तकनीकी कर्मचारी, उम्मीदवार, चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट को मिलेगा। इससे पहले बूथ स्तरीय अधिकारी को मानकीकृत क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचानपत्र दिया गया था। जिला चुनाव अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को व्यवस्था को ठीक से लागू करने को कहा गया है। मीडियाकर्मियों के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया जाएगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

