रायगढ़ 1 मई (आरएनएस) रात के अंधेरे में स्ट्रीट लाइट की रोशनी तले चल रही जुए की महफिल अचानक पुलिस की घेराबंदी में फंस गई और “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई में 8 जुआरी मौके से दबोच लिए गए जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, 1 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने मौदहापारा इलाके में पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश दी जहां रुपये-पैसों की बाजी के साथ ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा था, पुलिस टीम ने पहले सूचना की तस्दीक की, फिर मौके को चारों ओर से घेरा और अचानक रेड मार दी जिससे अफरा-तफरी मच गई, मौके से अलेख कुमार पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 47 वर्ष, भरत माखीजा स्वर्गीय दुलाराम माखीजा उम्र 50 वर्ष, मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू पिता अमीर उम्र 35 वर्ष, हमीद अली पिता रमजान अली उम्र 45 वर्ष, कर्नल सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 52 वर्ष, जय कुमार सिंह पिता स्वर्गीय नरसिंह उम्र 44 वर्ष, मोहम्मद अजीज पिता मोहम्मद अमीर उम्र 40 वर्ष और मोहम्मद गुलफाम पिता मोहम्मद महरूम उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, तलाशी में कुल ₹24,200 नगद और 52 पत्तों की ताश जब्त की गई जो मौके पर जुआ फड़ का स्पष्ट सबूत बने, जांच में खुलासा हुआ कि मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय कुमार सिंह पहले से ही थाना जूटमिल के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश हैं जिससे पुलिस की सख्ती और बढ़ गई, थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी और दोबारा इस तरह की गतिविधि में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की बात कही, सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के साथ प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी और आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला तथा जूटमिल थाना के प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक नरेश रजक और परमानंद पटेल की अहम भूमिका रही, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया कि जिले में जुआ-सट्टा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, बहरहाल रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई यह साबित करती है कि अब गली-गली में चल रहे जुए के अड्डों पर पुलिस की नजर है और अगली बारी किसकी होगी यह कहना मुश्किल नहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

