रायगढ़ 1 मई (आरएनएस) पुलिस की पहल ने खेल के मैदान को ऐसा मंच बना दिया जहां 170 युवा खिलाड़ियों के सपनों ने एक साथ उड़ान भरी, 01 मई 2026 को अग्रोहा भवन में “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ और माहौल जोश, अनुशासन और ऊर्जा से भर गया, दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में शशि मोहन सिंह, अभिजीत बबन पठारे, अनिल सोनी, उन्नति ठाकुर, सुरेश गोयल, आरती सिंह, अशोक अग्रवाल और वरिष्ठ कोच जयकुमार यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया, मंच से अधिकारियों ने साफ कहा कि यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का मिशन है, कलेक्टर पठारे ने रायगढ़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि यह मंच उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता खोलेगा, वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया कि पुलिस अब सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं बल्कि युवाओं का भविष्य गढ़ने के लिए भी मैदान में है, उन्होंने खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सबसे बड़ा हथियार बताया और युवाओं से मैदान से जुड़ने की अपील की, प्रतियोगिता में जिले के 10 क्लबों के 170 खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-17 कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं, पहले दिन गर्ल्स मुकाबले 1-1 मिनट के दो राउंड में खेले गए जहां हर किक और हर मूव ने दर्शकों की सांसें थाम दीं, दिव्यांग बच्चों का ताइक्वांडो प्रदर्शन कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल बना जहां उनके आत्मविश्वास और जज्बे ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, आयोजन को सफल बनाने में 15 ऑफिशियल, 20 कोच और राज्य स्तरीय रेफरी राजकुमार शर्मा और वेद प्रकाश जायसवाल अहम भूमिका निभा रहे हैं, पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे उत्साह दोगुना नजर आ रहा है, कल बॉयज मुकाबले और फाइनल के साथ इस आयोजन का समापन होगा, लेकिन इस पहल ने पहले ही यह साबित कर दिया है कि जब पुलिस और समाज साथ आते हैं तो खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि भविष्य बदलने की ताकत बन जाता है, बहरहाल रायगढ़ पुलिस का यह कदम एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि सही मंच और सही मार्गदर्शन मिले तो हर युवा खिलाड़ी देश का अगला चैंपियन बन सकता है।


