० ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित
कोंडागांव, 01 मई (आरएनएस)। राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बस्तर मुन्ने की शुरुआत जिले के 28 गांवों में शिविर आयोजित कर की गई। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त किए गए। 01 मई को जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम भीरागांव ब, कुम्हारपारा, सिरसिबेड़ा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, पलारी, डोंगरीगुड़ा, बफऩा, बड़े भिरावंड, छोटेभिरावंड, छोटेबंजोड़ा, नेवता, मुलमुला, धनपुर, लेमडी, खड़का, भोगाड़ी में और जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम कोगेंरा, सोनपुर, कोरहोबेड़ा, बैजनपुरी, आमागुहान, कोरगांव और रामपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने गांव में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

