सरगुजा, 02 मई (आरएनएस)। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने पति पर गर्म चावल का पानी फेंक दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त ग्रामीण पेशे से किसान है। उसकी पत्नी कथित रूप से घर पर शराब बनाने का काम करती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया, जिससे नाराज होकर पत्नी ने आवेश में आकर गर्म चावल से निकला उबलता पानी उस पर फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से वह गंभीर रूप से झुलस गया और दर्द से कराहने लगा। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

