ऋषिकेश,02 मई (आरएनएस)। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी हिस्से को सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। शनिवार को डोईवाला नगर के अंतर्गत वार्ड संख्या 5 विचली जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने 30 लाख की विधायक निधि से निर्मित तीन आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि हर वार्ड तक समान सुविधाएं पहुंच सकें। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना पालिका की प्राथमिकता है। कहा कि आंतरिक सड़कों के निर्माण से नागरिकों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा और स्वच्छ, सुरक्षित व सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर सभासद राकेश डोभाल, ईश्वर रौथाण, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, महामंत्री मनमोहन नौटियाल, आदेश पंवार, पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

