ऋषिकेश,02 मई (आरएनएस)। रानीपोखरी न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत लिस्ट्राबाद में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया गया और उन्हें कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारियां दी गई। शनिवार को लिस्ट्राबाद में आयोजित कैम्प में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। सहायक कृषि अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का सही डाटा तैयार होता है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। राजस्व विभाग अधिकारी आनंद सिंह रावत ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि किसानों का पंजीकरण बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसी उद्देश्य से यह फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाया गया। आगे भी ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 50 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। मौके पर वार्ड सदस्य अरुण कृषाली, पूजा थापा, संजय असवाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

