हरिद्वार,02 मई (आरएनएस)। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त की पत्नी ने थाना बहादराबाद में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बहादरपुर सैनी गांव निवासी रीना ने तहरीर में बताया कि उनके पति गणेश कुमार बेगमपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। गुरुवार देर शाम कंपनी से घर आ रहे थे। जैसे ही पथरी रोह पुल के पास पहुंचे तो पास स्थित पेट्रोल पंप से स्कॉर्पियो बाहर निकली और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

