हल्द्वानी,02 मई (आरएनएस)। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को काठगोदाम स्टेशन का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों के साथ पहुंचे एजीएम शनिवार को बरेली लौट गए। एजीएम शुक्ला बरेली से काठगोदाम रेलवे रूट का निरीक्षण करते हुए शुक्रवार शाम काठगोदाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम मनोज कुमार, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा समेत मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

