हल्द्वानी,02 मई (आरएनएस)। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 26 दिनों से बुध पार्क में धरना दे रहीं हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से मानदेय वृद्धि को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगी। शनिवार को इस मुद्दे को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा लोहनी और प्रदेश सदस्य धनपा बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौखिक आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा और उन्हें लिखित में स्पष्ट निर्णय चाहिए। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कम मानदेय पर काम करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

