हल्द्वानी,02 मई (आरएनएस)। रामपुर रोड पर दो सप्ताह पहले एक अज्ञात स्कूटी सवार ने खुद को फौजी बताकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। घटना में पीडि़त की बाईं आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानपुर पश्चिम निवासी पीडि़त प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह एक बुजुर्ग को घर छोडऩे जा रहे थे। तभी सोमवार बाजार के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार ने उन्हें रोककर बहस शुरू कर दी। आरोपी ने जबरन स्कूटी की चाबी निकाल ली और खुद को फौजी बताते हुए प्रेम सिंह के चेहरे और आंख पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाए। हमले के बाद आरोपी ने उन्हें सड़क पर घसीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उपचार के दौरान पता लगा कि बांई आंख की रोशनी कम हो गई है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

