रुड़की,02 मई (आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन ने शनिवार को जेएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश स्तर पर 14 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आंदोलन को रोकने के प्रयास किए गए और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

