रुड़की,02 मई (आरएनएस)। बहादरपुर रेलवे फाटक के पास स्कूल से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय छात्रा पायल पुत्री टीटू निवासी ग्राम मुटकाबाद शनिवार की दोपहर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थी। बहादरपुर फाटक के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे पायल ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

