सोहावल-अयोध्या ,02 मई (आरएनएस)। शनिवार को सोहावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट की अध्यक्षता में होना था।लेकिन वह नहीं पहुंच सके। उप जिलाधिकारी सविता की अध्यक्षता में आने वाली शिकायतों में ज्यादातर पुरानी शिकायतें लेकर लोग शिकायत करते दिखाई दिए। लोक निर्माण विभाग, राजस्व, नहर आदि की पिछली शिकायतों पर फर्जी और गुमराह करने वाली रिपोर्ट लगाकर निस्तारित करने के विरोध में भाकियू के फरीद अहमद और अफजाल ने शिकायत दर्ज कराई। राजस्व से जुड़े मामलों को निस्तारण के लिए राजस्व निरीक्षकों को सौंपा गया। दिवस पर कुल 122 शिकायत आईं। जिसमें पांच मामले का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।इस मौके पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सोहावल अनुपम वर्मा,नायब तहसीलदार रेशू जैन,नायब तहसीलदार इन्द्र बहादुर यादव, आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह आदि सहित राजस्व कर्मी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

