अयोध्या ,02 मई (आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देश एवं कुलपति डा. पी. एस. प्रमाणिक के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने कहा कि संतुलित आहार टीबी जैसे रोगों से लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुपोषण टीबी जैसी बीमारियों की गंभीरता को बढ़ा सकता है, इसलिए उचित पोषण प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर सीएचसी मुख्य अधीक्षक डॉ. आनंद सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंजना राय, डॉ. तृप्ति वर्मा, डॉ. मुक्ता सूर्य, डॉ. श्वेता सचान, आशुतोष तिवारी, अवधेश शर्मा और अजय यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

