अयोध्या ,02 मई (आरएनएस)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चार नई अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना का आदेश जारी किया गया है। इनमें थाना इनायतनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुचेरा बाजार और तरौली तथा थाना पूराकलन्दर क्षेत्र में करमा और सरियावां चौकी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, चौकी कुचेरा बाजार के अंतर्गत कुचेरा, मीठेगांव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी और गोठवाग सोधियांवा गांव आएंगे।
इसी प्रकार चौकी तरौली के अंतर्गत मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा और सेवरा गांव को शामिल किया गया है। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र की सरियावां चौकी के अंतर्गत बरवा, पोरा बेतौली, कन्दैला, कुरावा, सोफियापारा, महावा, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरू अमौना, कादीपुर, बन्दीदासपुर और साखूपारा गांव रखे गए हैं। वहीं करमा चौकी के अंतर्गत मोदरा, गगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शान्तिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा और खनुवाना गांव शामिल किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

