सोहावल-अयोध्या ,02 मई (आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पर कार्यरत बीपीएम विनय शुक्ला की 70वर्षीय मां का लंबी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। दिमागी बीमारी से पीडि़त बहराइच निवासी विनय शुक्ला की मां का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में बीते लगभग तीन वर्ष से इलाज चल रहा था।शनिवार दोपहर को अचानक हुए निधन पर सीएचसी प्रभारी डा0 आकांक्षा वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एस वी वर्मा,चीफ फार्मेसिस्ट जनार्दन गौड़ ,डा0 अनिल सिंह, डा0 उमेश तिवारी आदि सहित समस्त स्टाफ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

