लखनऊ,02 मई (आरएनएस)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के लगातार प्रयासों से दोहरीघाट से ओडि़हार के मध्य प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।01 मई 2026 की रात्रि में मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान मंत्री ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी और आवागमन को अधिक सुगम, सुलभ एवं किफायती बनाएगी।मंत्री ने बताया कि उनके सतत प्रयासों और केंद्र सरकार के सहयोग से दोहरीघाट से कटिहार तक मेमू ट्रेन संचालन की घोषणा संभव हो सकी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास को नई गति देगी।उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह पहल क्षेत्रीय संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने मंत्री का स्वागत किया और इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। नई रेल सेवा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

