मीरजापुर ,02 मई (आरएनएस)। हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास विदाई कराकर लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई। हादसे में बहन की बिदाई कराने गए भाई संतोष की उपचार के दौरान मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई। परिजन स्वेच्छा से दाह संस्कार कर दिए। गौरवा गांव निवासी संतोष अपनी बहन की विदाई केवलझर गांव से कराकर घर वापस जा रहे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ लोगों का चल रहा उपचार के दौरान चिकित्सक ने घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सदर चिकित्सालय में मौत की जानकारी मिली है परिजन स्वेच्छा से दाह संस्कार कर दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

