मीरजापुर ,02 मई (आरएनएस)। हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी रोड स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी के पास शनिवार को गैस पर्ची कटने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने हलिया देवरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। नदौली ड्रमंडगंज से आए एक उपभोक्ता आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को पर्ची काटी गई थी और 1 मई को गैस भी डिलीवर मिलने की बात कही गई थी शुक्रवार को एजेन्सी पर गया तो बोला गया कि शनिवार को आइए आज बोल रहे कि गैस नहीं आई है और मेरे पर्ची में गैस की डिलेवरी भी दिखा दिया गया है। वहीं उभोक्ता रितेश मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को मेरी पर्ची काटी थी शुक्रवार सुबह से गोदाम पर गैस लेने आया था तो बोला गया कि गैस नहीं है तो मै वही रात में रुक गया रात के समय 112 नंबर की गाड़ी आई तो उसमें 7 गैस सिलेंडर लोड किया गया जिसका वीडियो में रे पास उपलब्ध है। सोनगढ़ा गांव निवासी रामदरस सिंह 26 अप्रैल को मेरी पर्ची काटी गई थी 1 मई को गैस की डिलेवरी के लिए बोला गया था लेकिन बार बार चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घंटों बाद उपभोक्ताओं को समझाकर शांत करा कर जाम खुलवाया तथा एजेंसी मौजूद कर्मचारी मंटू सिंह से वार्ता करने पर बताया कि उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद पर्ची दी जा रही जिस तारीख पर बुलाया जा रहा है उस दिन गैस दी जा रही है।पूर्ण तया गैस उपलब्ध होते ही आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

