मीरजापुर ,02 मई (आरएनएस)। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजारी कला के गव?ई मजरे में 3 वर्ष पूर्व करीब 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रूरल रिसोर्स, रीसाइक्लिंग) सेंटर आज भी उपयोग से दूर पड़ा हुआ है। सरकारी योजना के तहत बनाए गए इस कूड़ा निस्तारण केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना था, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यह केंद्र बेकार साबित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सेंटर के निर्माण को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो यहां कोई नियमित संचालन शुरू हुआ है। केंद्र के सामने सूखे कचरे और अव्यवस्था का ढेर देखा जा सकता है, जिससे स्पष्ट है कि इसका सही उपयोग नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस सेंटर को सही तरीके से संचालित किया जाए तो गांव में शासन के मंशा के अनुरूप साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो सकती है और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति में यह केंद्र केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरआरसी सेंटर को चालू कराया जाए ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके और गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिल सके। कूड़ा निस्तारण केंद्र परिसर में लगे हैंडपंप और समरसेबल भी ध्वस्त पड़ा हुआ है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा यदि आरआरसी सेंटर क्रियाशील नहीं पाया गया तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

