मीरजापुर ,02 मई (आरएनएस)। नगर से लगे इलाके नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान चली गोली में, 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय रैदास पुत्र भूतनाथ रैदास, निवासी राजापुर के रूप में हुई है। आरोप गांव के ही बुंदेला पुत्र रघुनाथ पर, मृतक के पिता ने लिखित तहरीर दी है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
1 मई को बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस संबंध में
एसपी सिटी नितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं, आपसी रंजिश की आशंका जताई गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

