बस्ती के निवासियों ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा; भारी फोर्स तैनात
प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। मुटृठीगंज थाना क्षेत्र के के गऊघाट में रेलवे की जमीन को खाली कराया गया। कब्जा खाली कराने पहुंची टीम का बस्ती में रहने वाले दलितों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान काफी भीड़ जुट गई। भारी फोर्स और आरपीएफ के साथ पहुंची टीम ने दलितों के कच्चे मकान को मजदूरों द्वारा गिरवाना शुरू कर दिया। जिसके मौजूद बस्ती के रहने वाले लोगों ने हंगामा करते हुए विरोध शुरू कर दिया।
बस्ती में रहने वाले लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। मकानों को गिराने से रोका तो हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस और आरपीएफ के जवानों पहले समझाया फिर खदेडऩा शुरू कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। सभी को बस्ती से बाहर कर दिया और फिर तोडफ़ोड़ शुरू करा दिया। बस्ती में रहने वाली महिलाओं का कहना है कि सैकड़ो साल से यहां बस्ती में हम लोगों का परिवार रह रहा है। रेलवे विभाग ने हमेशा परेशान करने का काम किया है। हम करीब बेसहारा लोग अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। हमारे कच्चे मकानों को गिरा दिया जा रहा है।
कई परिवार सड़क पर आ चुके हैं। न रहने की जगह है ना ही कोई सहारा। बारिश के दौरान खुले सड़क पर सैकड़ो परिवार को रहना पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गऊघाट मे रेलवे की इस जमीन पर दलितों ने बस्ती बनाकर दोनों ओर कब्जा कर रखा था। गऊघाट मे पुराने यमुना ब्रिज के नीचे से पूरा घनी बस्ती बनाकर कब्जा कर रखा था। कई बार बस्ती की खाली करने की सूचना और नोटिस दी गई, लेकिन बस्ती में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। सड़को पर भी पूरा कबाड़ भरकर कब्जा कर रखा था।
बाक्स
कब्जा खाली कराने कई बार प्रयास हुआ- पीआरओ एनसीआर==
उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित सिंह ने बताया कि रेलवे की संपत्ति पर काफी समय से कब्जा कर बस्ती बनाकर लोग रह रहे थे। कई बार खाली कराने का प्रयास किया गया। रेलवे के आदेशानुसार बस्ती को खाली कराने के लिए टीम और फोर्स खाली कराने का प्रयास कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

