आजाद समाज पार्टी ने भरी हुंकार
प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील करछना में तहसील करछना क्षेत्र के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों ने ग्राम समाज की भूमि भूमाफियाओं से मुक्त करवाकर भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में आवंटित किए जाने के बाबत विकास खण्ड करछना के प्रांगण में जमकर धरना प्रदर्शन किया।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिला महामंत्री एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि चकबंदी के दरमियान चकबंदी द्वारा छोड़ी गई भूमिया जो ग्राम समाज की संपत्ति हुई पर बड़े काश्तकारों, भूमाफियाओं, जमीन चोरों व भूमि अपराधियों ने अनाधिकार कब्जा कर लिए थे और इन अपराधियों के प्रभाव में आने वाली ग्रामसभा की भूमि, भूमि प्रबंधक समितियों ने भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में आवंटित ही नहीं किया। जिसके कारण करछना तहसील के क्षेत्राधिकार में आने वाले भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में भुखमरी की जड़े जमाये बैठी हुई हैं। जिसकी शिकायते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से की गई तो उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया किंतु जिलाधिकारी गरीबी से पिसते हुए भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की दैनिक दशाओं से परिचित होना ही नहीं चाहते और न भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की इच्छाओं, आकांक्षाओं, लालसाओ से प्रभावित, जो भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को उद्देलित किए रहती हैं।
प्रदर्शन में बारा विधानसभा महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, राजू राव, पवन कुमार गौतम, कौशलेश, तेरसू, राजेश, कृष्ण कुमार, बजरंगी लाल, हरिश्चंद्र, तुषार, रामबहादुर, गुडिय़ा, धनराजी, कविता, शांति, अनारकली, विटोला, उमा देवी, सूर्य कली, उर्मिला, फूल कली, सीता के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

