प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। तीन माह अप्रैल, मई व जून 2026 तक आयोजित होने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लक्षित आयु वर्ग 14 से 15 वर्ष के बीच की किशोरियों को नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
16 मार्च से जनपद प्रयागराज के जनपदीय जिला महिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षिका डॉ0 सुनीता सागर के नेतृत्व तथा डॉ0 नूरूष हसन व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 प्रमोद कुमार, इम्युनाइजेशन नोडल डॉ0 कनिका श्रीवास्तव, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ0 आलोक कुमार की उपस्थिति में लक्षित आयु वर्ग 14 से 15 वर्ष के बीच की किशोरियों को ॥क्कङ्क वैक्सीन से आच्छादित कर टीकाकरण प्रारम्भ किया गया था, अब तक जनपद प्रयागराज में 95 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन से आच्छादित कर के सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा चुका है। प्रयागराज में जिला महिला चिकित्सालय के अलावां प्रयागराज के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य इकाईयों में एचपीवी वैक्सीन से लक्षित आयु वर्ग की किशोरियों को नि:शुल्क आच्छादित किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

