फतेहपुर ,02 मई (आरएनएस)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरसम में घर के सामने स्थित पटे कुएं में गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरसम गांव निवासी अनिरूद्ध का पुत्र शिवनंदन खेलते खेलते घर के सामने स्थित पटे कुएं में जा गिरा। उधर कुछ देर बाद जब बच्चा नहीं दिखाई दिया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद घर वालों ने जब कुएं में जाकर देखा तो बच्चे का शव पड़ा था। जिसे गांव वालों ने मिलकर बाहर निकाला और उसे लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंचे जहां ड्यूटी मौजूद चिकित्सक ने मासूम बच्चें को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

