फतेहपुर ,02 मई (आरएनएस)। ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील के समीप शनिवार की सुबह साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय गुलजारी का बहुत ज्ञान सिंह दसवां मील में वैशाली ढाबा में काम करता था। बताते हैं कि सुबह लगभग 10.30 बजे साइकिल में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह कुछ दूर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दिया जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

