कुशीनगर, 02 मई (आरएनएस)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में अपर जिला जज एस0एसी0, एस0टी0, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत इफराक अहमद व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन ने अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना रहा। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज इफराक अहमद ने उपस्थित उपजिलाधिकारी पडरौना आशुतोष यादव व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से कहा गया कि राजस्व वाद, फौजदारी वाद, स्टाम्प वाद व अन्य मामलों से सम्बन्धित वादों को अधिक से अधिक निस्तारित किये जाने हेतु सम्बन्धित को अपने स्तर से निर्देशित करें। उपस्थित क्षेत्राधिकारी सदर से भेजे जा रहे नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि अधिक अधिक वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने-अपने मामलों को निस्तारित करा सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

