कुशीनगर, 02 मई (आरएनएस)। बीते अप्रैल माह के आरम्भिक एवं अन्तिम चरण में 3 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभावो से जहां पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 04-04 दिन ओलावृष्टि के साथ हुए कुल प्रादेशिक मासिक वर्षा सामान्य से अधिक रही। वहीं औसत मासिक तापमान सामान्य के आस-पास रहा परन्तु अप्रैल के आरम्भिक एवं अन्तिम चरण के बीच के समयांतराल में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि से अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के दौरान प्रदेश के बांदा जिले में ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर 47.6एष्ट पर पहुँचने तथा 6 दिन देश में सर्वाधिक गर्म रहने के साथ पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रमश: 4 एवं 2 दिन लू चली है।
वर्तमान समय में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में उभरी तटस्थ निनो परिस्थितियों के ग्रीष्म ऋतु के दौरान उत्तरोत्तर गर्म होते हुए तटस्थ हिन्द महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभावान्तर्गत मई माह के दौरान प्रदेश के अधिकाँश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से कम तापमान के अलावा प्रदेश के अन्य भागों औसत मासिक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के दृष्टिगत मई के दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहने की संभावना है। मई के दौरान प्रदेश के पूर्वी, मध्यवर्ती, तराई एवं दक्षिणी भाग में औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

