कुशीनगर, 02 मई (आरएनएस)। जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका ने जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि वर्तमान समय में हुए भारी वर्षा के कारण गन्ने की टॉप ड्रेसिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। किसानों की सुविधा के दृष्टिगत जनपद में सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में यूरिया 16,255 मीट्रिक टन, फास्फेटिक उर्वरकों में डी0ए0पी0 5,572 मीट्रिक टन, एन0पी0के0 7,883 मीट्रिक टन तथा एस0एस0पी0 6,769 मीट्रिक टन विभिन्न उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आज 02 मई को मैट्रिक्स कम्पनी से 856 मीट्रिक टन यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया है कि प्राप्त यूरिया में से 20 प्रतिशत 256 मीट्रिक टन जनपद की सहकारी समितियों को आवंटित किया गया है, जबकि शेष 80 प्रतिशत 600 मीट्रिक टन निजी उर्वरक विक्रेताओं को वितरण हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसानों को समय से उर्वरक प्राप्त हो सके। उन्होंने किसान भाइयों से अपील किया है कि वे संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। विभाग द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की सतत निगरानी विभागीय पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।? किसान बंधु अपनी आवश्यकता के अनुसार जोत बही, खतौनी के आधार पर अपने निकटतम निजी अथवा सहकारी उर्वरक प्रतिष्ठान से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से आधार कार्ड अथवा फार्मर रजिस्ट्रेशन के जरिए उर्वरक प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया है कि उर्वरक क्रय में किसी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 8317015135 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

