मेरठ ,02 मई (आरएनएस)। आठ महीने से फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी बदमाश को स्वाट टीम व लोहियानगर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर गाजियाबाद व बागपत जनपद में भी मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने बदमाश से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छह सितंबर 2025 को बागपत रोड स्थित गुलमोहर पार्क निवासी रोबिन बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोबिन ने बताया था कि उनकी फर्म महालक्ष्मी एस्टेट डेवलपर्स लोहियानगर क्षेत्र के गांव जैनपुर उर्फ नंगला शेर खां में कालोनी का निर्माण कर रही है। वहां दो सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को कमरे में बंधक बनाकरकरीब दो हजार मीटर केबिल व इन्वर्टर-बैट्री चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रोबिन बंसल की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस जांच में इंतजार उर्फ मोटा उर्फ खली उर्फ पहलवान पुत्र पीरू उर्फ मीनू निवासी इस्लामनगर कैला भट्टा गाजियाबाद, हाल पता नूरनगर मदीना कालोनी का नाम प्रकाश में आया। इंतजार तभी से फरार चल रहा था। लगातार फरार चलने के कारण एसएसपी ने इंतजार की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। थाना पुलिस व स्वाट टीम ने सर्विलांस के माध्यम से बदमाश की लोकेशन कर्नाटक के मैसूर में मिली। इसके बाद उसकी लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में मिली। पुलिस व स्वाट टीम ने बदमाश को मुहल्ला जमालपुर बहरमपुरा थाना डनिलिमडा अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने अहमदाबाद न्यायालय से बदमाश को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर थाने ले आई। बदमाश का अपराधिक रिकार्ड खंगाला तो उस पर मेरठ समेत गाजियाबाद व बागपत में लूट, डकैती व चोरी के 12 मुकदमें दर्ज पाए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

