मेरठ ,02 मई (आरएनएस)। भावनपुर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
गढ़ रोड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है, जिसके चलते छात्रा का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पीडि़त परिवार के अनुसार 27 अप्रैल की शाम छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक जबरन घर में घुस आया और किशोरी के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया
किशोरी का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया था। पीडि़त परिवार ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर शनिवार को पीडि़त परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीडि़त परिवार ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

