मेरठ ,02 मई (आरएनएस)। मेरठ के माधवपुरम इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई जब दोपहर में अचानक व्हाइट टॉपिंग सड़क में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से सड़क की सतह फट गई। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अचानक धमाके से फट गई सड़क
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। माधवपुरम क्षेत्र में बनी व्हाइट टॉपिंग सड़क में अचानक जोरदार धमाका हुआ और सड़क की ऊपरी परत फट गई। उस समय सड़क से गुजर रहा बाइक सवार अचानक हुए धमाके से घबरा गया, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बच गया।
ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हुआ पूरा हादसा
घटना पास लगे निगरानी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थानीय भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सड़क फटने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि सड़क के नीचे बने नाले में गोबर से गैस बन गई होगी। गैस का दबाव बढऩे के कारण सड़क के अंदर धमाका हुआ और उसकी सतह फट गई।
सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं और मामले की जांच कराने की मांग की है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

