मेरठ ,02 मई (आरएनएस)। मेरठ में शनिवार को सुबह से ही मौसम चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखा और दिन चढऩे के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है, हालांकि ये हवाएं गर्मी से राहत देने के बजाय और अधिक तपिश बढ़ रही है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तीखी रहेगी, जिससे लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास तौर पर धूप से बचने की जरूरत है। पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।
शुरू हुआ स्वीमिंग पूल
गर्मी को देखते हुए 1 मई से शहर में कई जगह स्वीमिंग पूल भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ साथ गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर के समय सड़कों पर लोग शरबत भी पिलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की और से लू के प्रकोप को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की गई है।
अस्पतालों में हीटस्ट्रोक वार्ड
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल और प्राइवेट अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं। जहां लू से ग्रस्त मरीजों को विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

