जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। जिलें के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात उस समय दहषफ फेल गयी गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने बारात में जा रहे दूल्हे की चलती कार में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद पुत्र रामलखन बिंद की शादी खेतासराय के बीबीपुर (जमदहाँ) निवासी मोरख बिंद की पुत्री से तय थी। शुक्रवार की रात वह बारात लेकर जा रहा था। इसी दौरान मनेछा मुख्य मार्ग पर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे कि चलती कार पर निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चला दी। जिसमें से एक गोली दूल्हे के गर्दन पर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद मौका देख बदमाश वहां से फरार हो गए वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं स्ट्रेचर पर लेते हुए दूल्हे की मौत हो गई। दोनों पक्षों को घटना की सूचना मिलते ही शादी के माहौल का घर मातम में बदल गया। दोनों पक्षों में दूल्हे की मौत की खबर सुन हड़कंप मच गया वहीं। घटना से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। बताया जा रहा घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

