जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोडऩे के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। उन्होंने बताया- ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने वारदात के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं। ख्4रू35 च्ड, 5ध्2ध्2026, उमकपंबमदजमतरदचरू पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक ब्ब्ज्ट फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया- सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक सीसीटीवी फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया- सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

