जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कायरमऊ गांव में एक गर्भवती महिला और उसके पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।उक्त गांव निवासिनी मौसम पुत्री मयाशंकर ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके चाचा रवि शंकर जो गाजियाबाद में रहते हैं, जमीन विवाद को लेकर अक्सर दबाव बनाते रहते है। बीते 7 मार्च को चाचा के उकसाने पर गांव के ही विक्रमा, शोभनाथ, महेश और गोविंद ने प्रार्थिनी और उसके पिता को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर सभी लोगो ने गर्भवती पीडि़ता का हाथ पकड़कर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिसमे एसपी के निर्देश पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने रवि शंकर, शोभ नाथ, विक्रमा, गोविंद समेत पांच के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

