जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सरोजखनपुर गांव में शनिवार को 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक नन्हे चैहान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुगराबादशाहपुर में हुई, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, नन्हे चैहान अपने दैनिक कार्यों में लगे थे। इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए। बिजली का झटका इतना तेज था कि उन्हें संभलने का अवसर नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि करंट लगने से वे बुरी तरह झुलस गए और कुछ ही पलों में उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों और लटकती हाई वोल्टेज लाइनों के बारे में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिजली विभाग के अधिकारियों से इस तकनीकी खराबी या संभावित लापरवाही के संबंध में जानकारी मांगी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

