जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या के एक चर्चित मामले में वांछित तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।इनाम घोषित किए गए अभियुक्तों में प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसाँवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़, रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय तथा भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-90/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को इन अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

