जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मडियाहूं अंतर्गत विकासखंड रामनगर के दुहावर गांव में किसानों को शासन की योजनाओं से जोडऩे एवं फार्मर रजिस्ट्री अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जन चैपाल आयोजित कर किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद किया तथा तथा फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का सही एवं व्यवस्थित डाटा तैयार होने से उन्हें सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा तथा अन्य सुविधाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान समय से फार्मर रजिस्ट्री अंतर्गत अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान में सहयोग करने वाले कर्मचारियों एवं जागरूक किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही शासन की योजनाएं धरातल पर सफल होती हैं। उपजिलाधिकारी मडिय़ाहूं नवीन कुमार एवं तहसीलदार राकेश कुमार ने भी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। चैपाल में किसानों ने खेती, राजस्व एवं अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिसपर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग, विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

