जौनपुर ,02 मई (आरएनएस)। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र के द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के दृष्टिगत एवं आसन्न पर्वो यथा 01 मई को बुद्व पुर्णिमा, 09 मई लोक नायक महाराणा प्रताप जंयती 27 एवं 28 मई ईदुज्जुहा बकरीद एवं 25 एवं 26 को मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शान्ति, सुरक्षा, एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना आवश्यक है। साथ ही असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों व उनके समाज विरोधी क्रियाकलापों पर अंकुश लगाये जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत धारा 163 जनपद में लागू किया जाना समाचीन प्रतीत होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

