अमेठी/सुलतानपुर ,02 मई (आरएनएस)। एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संजय गांधी हॉस्पिटल में लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट की स्थापना के साथ ही क्षेत्र का पहला आधुनिक रेडिएशन थेरेपी सेंटर शुरू हो गया है।
इस नए केंद्र के शुरू होने से अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अयोध्या के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें कीमोथेरेपी, सर्जरी और रेडिएशन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह, स्थानीय स्तर पर मिलेंगी। सरकार की आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत पात्र मरीजों को यहां नि:शुल्क इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि दिल्ली और लखनऊ के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर इस सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लीनस ऑन्कोलॉजी के सीईओ डॉ. विनीत नाकरा ने बताया कि भविष्य में उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के आधुनिक कैंसर उपचार केंद्र खोले जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

