सुलतानपुर ,02 मई (आरएनएस)। राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महेसुआ में शनिवार को तीन बच्चियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के बाद जब बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत टीमों ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाया। तेज कार्रवाई और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गोल्डन ऑवर के भीतर ही तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस सफल ऑपरेशन में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ एक बड़ी अनहोनी टल गई, बल्कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता भी एक बार फिर साबित हुई। परिजनों ने बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

