सुलतानपुर ,02 मई (आरएनएस)। वन विभाग में एक पोस्टिंग इन दिनों जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला बल्दीराय क्षेत्र की निवासी वन रक्षक रेखा सिंह से जुड़ा है, जिन्हें उनके ही ब्लॉक में तैनाती मिलने के बाद विभागीय नियम-कायदों पर सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं, चर्चा है कि उन्हें अपने ही गांव से जुड़े बीट का प्रभार भी सौंप दिया गया है। ऐसे में डीएफओ कार्यालय की भूमिका कटघरे में आ गई है। वन विभाग में सामान्य व्यवस्था यह रहती है कि किसी कर्मचारी को उसके गृह क्षेत्र से अलग स्थान पर तैनात किया जाए,ताकि सरकारी कार्यों में निष्पक्षता बनी रहे। लेकिन यहां तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है। अपने ही इलाके में तैनाती मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसकी मेहरबानी से यह संभव हुआ, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के ऐसी पोस्टिंग होना आसान नहीं। यही वजह है कि अब डीएफओ कार्यालय पर मिलीभगत और नियमों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

