सुलतानपुर ,02 मई (आरएनएस)। पंडित राजेश उपाध्याय के सानिध्य में आयोजित श्री राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 28 तारीख से प्रारंभ हुई इस कथा में प्रतिदिन भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं।
इस पावन अवसर पर गोकर्ण नाथ उपाध्याय, हृदय नारायण उपाध्याय, कॉमेडी स्टार बलराम पांडे, रामबिहारी उपाध्याय, राघवेन्द्र दुबे, राधेश्याम उपाध्याय, बसंत उपाध्याय एवं भगवती तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि 3 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

