0-फलता में ग्रामीणों ने मतगणना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
डायमंड हार्बर,02 मई (आरएनएस)। मतदान के कई दिन पहले से देश भर की मीडिया की खबरों में आए दक्षिण 24 परगना जिला आज फिर मीडिया की निगाह में रहा। डायमंड हार्बर के पुलिस पर्यवेक्षक व यूपी में ‘सिंघम’ के नाम पर ख्यात आईपीएस अजय पाल शर्मा व फलता के उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच ठनने के बाद आज पुख्ता सुरक्षा के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर बंपर पुनर्मतदान हो रहे थे। उक्त खबर के लिखे जाने तक पुनर्मतदान में शाम 5 बजे तक 86.90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ। वैसे पुनर्मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा था। शनिवार को हुए पुनर्मतदान में शाम 5 बजे तक 86.90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ। दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया। इनमें शाम पांच बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 86.11 प्रतिशत और डायमंड हार्बर के चार बूथ पर 87.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक डायमंड हार्बर में 15.83 और मगराहाट पश्चिम में 16.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहाट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9 प्रतिशत और मगराहाट पश्चिम में 54.9 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 72.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान मिली गड़बडिय़ों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने दो विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था। जिन बूथों पर मतदान हुआ उनमें मगराहाट पश्चिम के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 एवं 232 तथा डायमंड हार्बर के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस बीच, फलता में सैकड़ों ग्रामीणों ने मतगणना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

