रायपुर, 03 मई (आरएनएस)। विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार अभियान के तहत प्रदेश में जमीनी हालात जानने के लिए अपना औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वे जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्र स्थित ग्राम चंदागढ़ पहुंचे, जहाँ उनका हेलिकॉप्टर उतरा।
मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों को साझा करने के लिए उत्सुक नजर आए।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी सीधे आमजन से प्राप्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर सुशासन को और मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे, जो कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में सहयोग कर रहे हैं।
सुशासन तिहार के अंतर्गत इस तरह के औचक निरीक्षणों को शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

