0 करमदा में रंगे हाथों पकड़ा गया कोचिया, 58 पाव शराब जब्त
बलौदाबाज़ार, 03 मई (आरएनएस)। बलौदाबाज़ार जिले में अपराधियों की कमर तोडऩे के लिए शुरू की गई समाधान सेल ने एक बार फिर सटीक वार किया और महज एक सूचना ने अवैध शराब कारोबार का पूरा खेल उजागर कर दिया, दिनांक 02 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को समाधान सेल हेल्पलाइन पर मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम करमदा में घेराबंदी की, मौके पर दबिश देते ही एक शख्स को अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण देवार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम करमदा के रूप में हुई, पुलिस ने मौके से ?5800 कीमत के 58 पाव देशी मसाला शराब जब्त की, कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध रही जहां पहले सूचना की पुष्टि की गई फिर टीम ने दबिश देकर आरोपी को भागने का मौका तक नहीं दिया, इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया, आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है, खास बात यह है कि समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 अब जिले में आमजन और पुलिस के बीच मजबूत कड़ी बनता जा रहा है जहां कॉल या व्हाट्सएप के जरिए दी गई हर सूचना सीधे कार्रवाई में बदल रही है और अपराधियों की धरपकड़ लगातार तेज हो रही है, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या शिकायत की जानकारी इसी हेल्पलाइन पर दें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

